अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन महिला प्रकोष्ठ के एक दिवसीय गरबा नाईट 2024 के प्रतियोगिता ने जमाया रंग,जमकर झूमे दर्शक

आनंद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/ नगर के मां वैष्णवी मंगलम भवन में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन महिला प्रकोष्ठ तथा संभागीय अध्यक्ष कन्हैया यादव सद्दभाव पत्रकार संघ छ.ग.के द्वारा आयोजित एक दिवसीय डांडिया,ग्रुप डांस ड्रेस प्रतियोगिता के अवसर पर छटवां दिन बीती रात नवरात्री के अवसर पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं,युवतियों और बच्चियों ने गरबा में भाग लिये।
आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि के चलते पूरे शहर में भक्तिमय का माहौल है। शहर की चारों तरफ पारिवारिक माहौल के बीच पारंपरिक गरबा की धूम मची हुई है। यहां नवरात्री के पर्व में की एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने एक साथ गरबा नृत्य किया। झिलमिल रोशनी,डीजे साउंड के साथ बज रहे गरबा गीतों पर सभी ने एक अलग रंग जमा दिया। गरबा आयोजन में एक से बढ़कर एक गरबा प्रस्तुतियां दी गई।
इसी तारतम्य में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन महिला प्रकोष्ठ के एक दिवसीय गरबा नाईट 2024 के आयोजन में मुख्य अथिति आर.डी.गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष रहे तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉकी सलूजा एस मानसी होंडा सद्दभाव पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष विनोद रायसागर,सद्दभाव पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता,नीलकमल ठाकुर,पोखराज सिंह तथा विशिष्ट अथिति में स्वतंत्र मिश्रा शहर कांग्रेस कमेटी,स्वतंत्र तिवारी असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस कौंसिल जिला न्यायालय जिला कांग्रेस महामंत्री संजय यादव,वीरेंद्र पाटले,ईश्वर बैस, विनोद नागदेव,देव गोस्वामी नीरज सिंह,रिंकू सोनकर,श्रीमति अनिता लहरे,जितेंद्र साहू,अमित सत्यपाल,सूरज मक्कड़,राकेश साहू प्रवीण वैष्णव राजकुमार आरतानी आदि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन महिला प्रकोष्ठ के सदस्य श्रीमती रेणुका ताम्रकार,श्रीमती पूर्णिमा सोनी,श्रीमती वर्षा यादव श्रीमति सोनल सोनी,श्रीमती वर्षा सोनी,श्रीमती मंजली यादव,श्रीमती नेहा ठाकुर श्रीमति नम्रता ताम्रकार श्रीमती रिमझिम यादव,श्रीमती सिलोचना ठाकुर श्रीमती लता देवांगन इनका भी विशेष सहयोग रहा।