Breaking News

समर्पित संस्था के सहयोग से मृतक के परिवार को मिला 2 लाख रूपये बीमा राशि का लाभ

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता

पथरिया / समर्पित गरीबी उन्मूलन एवम् सामाजिक अनुसन्धान केंद्र बिलासपुर के द्वारा वित्तीय साक्षरता केन्द्र कार्यक्रम भारतीय रिज़र्व बैंक के सहयोग से संचालित किया जा रहा है इसी कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिला के पथरिया ब्लॉक के ग्राम मझरेटा पंचायत कोकड़ी मृतक उर्मिला नेताम जिनकी 02/02/2025 को नार्मल मृत्यु हुवा था।

RBK श्रीमती पदमिनी ध्रुव से घटना की सूचना मिलते ही घटना को संज्ञान मे लेते हुए समर्पित संस्था से पथरिया ब्लॉक काउंसर के सहयोग द्वारा लगातार नॉमिनी व SBI ब्रांच मैनेजर पथरिया से चर्चा किया गया।
मृतक के नॉमिनी संतोष ध्रुव के खाते मे 10 अप्रैल को 2 लाख रूपये की राशि प्राप्त हुई।
जिसके लिए मृतक के परिजन के द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र मुंगेली का धन्यवाद किया गया।
*विशेष सहयोग* ललित कुमार (अग्रणी बैंक मैनेजर), डी के पान (काउंसलर एलडीएम ऑफिस), संग्राम किस्कू ब्रांच मैनेजर पथरिया, श्रीमती पदमिनी ध्रुव (RBK), समर्पित संस्था से अमित यादव पथरिया ब्लॉक काउंसलर का रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button