Breaking News

श्रीराम प्रभात फेरी और हनुमान चालीसा पाठ समिति के तत्वाधान में आगर खेल परिसर में जिला स्तरीय सुवालोक नृत्य प्रतियोगिता

आनंद गुप्ता संवाददाता 

श्रीराम प्रभात फेरी और हनुमान चालीसा पाठ समिति के तत्वाधान में आगर खेल परिसर में
जिला स्तरीय सुवालोक नृत्य प्रतियोगिता

मुंगेली/ जिले में पहली बार जिला स्तरीय सुवा लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके आयोजक समिति श्रीराम प्रभात फेरी और हनुमान चालीसा पाठ समिति के तत्वाधान में आगर खेल परिसर में 10/11/2024 रविवार को सुबह 10:30 से रात्री 10:30 बजे तक एक दिवसीय जिला स्तरीय सुवा नाच  प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति पर आधारित गीत-संगीत एवं अनेक आयोजन से हमें बहुत कुछ जानने और सीखने को मिलता है।
पंजीयन हेतु प्रदेश संयोजक रमेश कुलमित्र श्री रामप्रभात फेरी,हनुमान चालीसा पाठ परिवार छ. ग.,।पुहुप राम साहू प्रदेश अध्यक्ष श्री रामप्रभात फेरी हनुमान चालीसा पाठ परिवार छ.ग.,दुखुराम साहू
नगर संयोजक श्रीरामप्रभात फेरी हनुमान चालीसा पाठ परिवार छ.ग.,रामकृपाल सिंह उपाध्यक्ष श्री रामप्रभात फेरी हनुमान चालीसा पाठ परिवार छ.ग.,राजेश सिंह कोषाध्यक्ष श्री रामप्रभात फेरी हनुमान चालीसा पाठ परिवार छ.ग.,शेषपाल बैस सचिव श्री रामप्रभात फेरी हनुमान चालीसा पाठ परिवार छ.ग.,ब्रम्हदत्त त्रिपाठी सदस्य श्री राम प्रभात फेरी हनुमान चालीसा पाठ परिवार छ.ग.।
आयोजन समिति द्वारा सुवा लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क दिया गया है इसके पंजीयन की अंतिम तिथि 7/11/24 दिया गया है
सुवा लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 11001 रू व शील्ड और प्रशस्ति पत्र अमितेश आर्य जिला महामंत्री भाजयु मोर्चा की ओर से प्रदान किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 7001रू व शील्ड प्रशस्ति पत्र,मोहन मल्लाह नगर पालिका उपाध्यक्ष,तृतीय पुरस्कार जितेंद्र दावड़ा सभापति नगर पालिका 5001रू शील्ड व प्रशस्ति पत्र,चतुर्थ पुरस्कार राजू सोनी 2001रू शील्ड व प्रशस्ति पत्र सदस्य श्रीराम प्रभात फेरी परिवार,पंचम पुरस्कार 1501रू शील्ड व प्रशस्ति पत्र इंद्राज सिंह सदस्य श्रीराम प्रभात फेरी परिवार,छठवां पुरस्कार 1101रू शील्ड व प्रशस्ति पत्र सदस्य छेदी लाल चौहान श्रीराम प्रभात फेरी परिवार,सप्तम पुरस्कार 701रू शील्ड व प्रशस्ति पत्र संजीव निर्मलकर सदस्य श्रीराम प्रभात फेरी परिवार की ओर से प्रदान किया जाएगा।
प्रकाश संतवानी विश्व हिन्दू परिषद कोषाध्यक्ष जिला मुंगेली और रामचंद दावड़ा के द्वारा प्रत्येक टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में सुवालोक नृत्य आड़ियों गीत के आलावा स्वयं के गीत पर नृत्य से किया जा सकता है इसके आलावा नृत्य सुवालोक गीत पर ही करना होगा। सुवालोक नृत्य के लिए गीत और वेश भूषा प्रतिभागी स्वयं लेकर आएं। सुवालोक नृत्य केवल साड़ी पहनकर ही किया जाएगा। प्रत्येक टीम को 10मिनट का समय निर्धारित किया गया है। सुवालोक नृत्य प्रतियोगिता में उम्र का कोई बंधन नही है। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
नोट किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में निर्णायक मंडल की निर्णय सर्वमान्य माना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button