भाजपा ने अनूप जैन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, व्यापारिक वर्ग ने जताया विश्वास
भाजपा का बड़ा फैसला: अनूप जैन को मिली नगर मंडल मंत्री की कमान

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता
अनूप जैन बने नगर मंडल मंत्री, व्यापारियों में खुशी की लहर
मुंगेली / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण देव सिंह की अनुमति एवं पार्टी के मुंगेली जिला अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी की अनुशंसा पर अनूप जैन को नगर मंडल मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति की खबर से नगर एवं व्यापारी वर्ग में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
व्यापारिक समुदाय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे व्यापारी हित में उठाया गया एक सकारात्मक कदम बताया है। अनूप जैन न केवल लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं, बल्कि वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और व्यापारिक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नगर मंडल मंत्री की इस जिम्मेदारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में विशेष योजनाएँ बनाई जाएंगी, जिनमें अनूप जैन की भूमिका अहम मानी जा रही है।