Breaking News

राधाकृष्ण मंदिर में धूमधाम से व्रती महिलाओं ने हलषष्ठी के पर्व में संतान सुख समृद्धि और दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना किए

आंनद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/व्रती महिलाओं ने संतान की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखकर राधाकृष्ण मंदिर के प्रांगण में सगरी बनाकर भगवान शिव की पूजापाठ कर पसहर चांवल का सेवन कर व्रत को पूर्ण किए। हलषष्ठी का पर्व पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मदिन को हलषष्ठी पर्व के रूप में मनाया जाता है व्रती महिलाए पूजा पाठ की तैयारी को लेकर सुबह से शाम तक जुटी रहती है तथा संतानों की सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामनाओं को लेकर महिलाओ ने व्रत रखा। इस दिन संतानधारी महिलाएं व्रत रखती है अपने घरों के आलावा मंदिरों में भी पूजा पाठ का दौर चलता रहा। व्रती महिलाओं ने मंदिर में सगरी का निर्माण कर विधि विधान से पूजा पाठ किए।पूजा अर्चना दोपहर 12बजे से आरंभ हुआ जो पूजा पाठ शाम तक चलता रहा। इस हलषष्ठी पर्व को सैकड़ों महिलाओं सामूहिक रूप से एकत्रित होकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर संतान के लिए सुख समृद्धि और दीर्घायु के लिए भगवान से मन्नत मांगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button