पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर 9 मंडलों के 659 बूथों में नए सदस्य बनाने हेतु प्रभारी बनाए गए हैं

आनंद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/ एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी 659 बूथों में 100-100 सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ जिला,मण्डल व शक्तिकेन्द्र स्तर के पदाधिकारियों को बूथों की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक निश्चल गुप्ता ने बताया कि 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर जिले के सभी 9 मंडलों के 659 बूथों में नए सदस्य बनाने हेतु प्रभारी बनाए गए हैं ये बूथों में पहुँचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर नए सदस्य के रूप में कम से कम 100 सदस्यों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराकर उन्हें सदस्यता दिलाएंगे। इसके अतिरिक्त 29 अक्टूबर को सभी प्रभारी जिले के सभी 659 बूथों में पुनः पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनते हुए पुनः सदस्यता कराएंगे।