Breaking News

धान बेचने के दौरान समितियों में मिल रही सुविधाओं से किसानों में हर्ष व्याप्त

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25

आनंद गुप्ता संवाददाता

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25

धान बेचने के दौरान समितियों में मिल रही सुविधाओं से किसानों में हर्ष व्याप्त

मुंगेली / शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के 66 सहकारी समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। धान बेचने समिति में आने वाले किसानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम सुरदा के किसान अशोक पटेल ने धान खरीदी केन्द्र में मिल रही सुविधाओं पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे धान बेचने सेवा सहकारी समिति मुंगेली आए हैं, यहां सुविधाएं काफी अच्छी है। धान बेचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। छाया, पेयजल, बारदाना की उपलब्धता सहित सभी तरह की सुविधाएं किसानों को मिल रही हैं। इसके लिए किसान पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिले में 02 लाख 05 हजार क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी

जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य किया जा रहा है। अब तक कुल 02 लाख 05 हजार 711.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें 01 लाख 56 हजार 627.60 क्विंटल मोटा, 698.40 क्विंटल पतला और 48 हजार 385.60 क्विंटल सरना धान शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button