Breaking News

सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का वार्षिक अवकाश कैलेंडर का हुआ विमोचन

आनंद गुप्ता संवाददाता

मुंगेली / छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला मुंगेली का वार्षिक अवकाश कैलेंडर 2025 का विमोचन किया गया। सी के घृतलहरे जिला शिक्षा अधिकारी और निष्ठा पाण्डेय अपर कलेक्टर, डॉ प्रतिभा मंडलोई विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विमित्रा घृतलहरे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कैलेंडर विमोचन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सी के घृतलहरे ने नए वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नए साल में नई ऊर्जा के साथ बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई कराए । डॉ प्रतिभा मंडलोई ने नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं संघ पदाधिकारियों को दी।

विमोचन कार्यक्रम में भूपेंद्र बंजारे जिला अध्यक्ष, माया सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष, भूपेंद्र घृतलहरे जिला संयोजक,राजकमल गेंदले जिला सह संयोजक,मनोज कश्यप कार्य.जिला अध्यक्ष,मनोज अंचल जिला सचिव,इंद्राज पाटले जिला उपाध्यक्ष,अखिलेश शर्मा और राधिका देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष, सन्तोष बघेल उपाध्यक्ष,पीला लाल दिवाकर सहसचिव, सूर्यकांत कुर्रे, रवि लहरें सहित सहायक शिक्षक प्रधान पाठक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button