Breaking News

एक पेड़ मां के नाम’’ कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में किया गया पौधारोपण

मुंगेली /  कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर मुंगेली में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान नीम, बादाम, सीताफल, सिन्दूर, आम, नींबू, पीपल, अशोक, नारियल एवं अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर. एल. शर्मा ने पौधारोपण कर पौधों के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि पेड़ मिट्टी व पानी की गुणवत्ता में सुधार व जैव विविधता को बढ़ाकर कृषि उत्पादकता में सुधार करते हैं। इसके साथ ही पेड़ किसानों को लकड़ी व आय के स्त्रोत भी प्रदान करते हैं। इस अभियान से भूमि क्षरण और मरूस्थलीकरण में कमी आने के साथ ही भूमि को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button