Breaking News

खेलो इण्डिया फुटबाल केन्द्र में प्रशिक्षक की भर्ती हेतु आवेदन 18 अक्टूबर तक

आनंद गुप्ता संवाददाता

मुंगेली 18 सितम्बर 2024 // जिला मुख्यालय मुंगेली में स्थापित फुटबाल प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षक की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि खेल एवं युवा कार्य मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इण्डिया योजनांतर्गत फुटबाल खेल का खेलो इडिण्या लघु केन्द्र पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में स्वीकृत हुआ है, जिसके लिए अस्थाई रूप से 01 फुटबाल प्रशिक्षक की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि योग्य प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार 21 अक्टूबर को जिला कलेक्टोरेट कंपोजिट बिल्डिंग के खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय, कक्ष क्रमांक 241 में लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट https://mungeli.gov.in का अवलोकन कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button