Breaking News

अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुये रायपुर 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

आनंद गुप्ता संवाददाता

 मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

01 लाख से अधिक कीमत का गांजा परिवहन करते हुये बलेनो कार सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे मुंगेली पुलिस को मिली सफलता

अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुये रायपुर 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र. 200/24 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध

आरोपियों के कब्जे से 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000 (एक लाख) रूपये, एक नग बलेनो कार कीमती 500000/ (05 लाख) रूपये जप्त किया गया।

मुंगेली / पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा जिला मुंगेली में अवैध रूप से गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था पुलिस अधीक्षक के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 22.11.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि रायपुर जिले के आरंग निवासी तुषार देवांगन अपने साथी नेहरू साहू, देवेन्द्र पटेल के साथ मारूति बलेनो कार क्रमांक CG 04 NQ 1457 मे अधिक मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सरगांव पथरिया जरहागांव होते हुये लोरमी की तरफ परिवहन करते आ रहे है, सूचना के तस्दीक पर थाना जरहागांव स्टाफ, सायबर स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर ग्राम खम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के पास नाकेबंदी किया गया। रात करीबन 10.00 बजे सामने से आ रही बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 को रोककर तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान आरोपीगण 1. तुषार देवांगन पिता रेखराज देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन आरंग थाना आरंग जिला रायपुर 2. नेहरू साहू पिता सुथुराम साहू उम्र 35 वर्ष 3. देवेन्द्र पटेल पिता समारू राम पटेल दोनो साकिनान सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग. के संयुक्त कब्जें से 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 10 किलोग्राम कीमत 01 लाख रूपये व 02 नग मोबाईल कीमती 30 हजार एवं परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 मिला जिसे जप्त कर आरोपीगण तुषार देवांगन, नेहरू साहू एवं देवेन्द्र पटेल का कृत्य अपराध धारा 20 (बी) एन.डी.पी. एस. एक्ट का पाये जाने से दिनांक 22.11.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली/साईबर सेल मुंगेली, उप निरी. सुशील कुमार बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव, साइबर सेल से प्र.आर. दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर.अब्दुल रियाज, भेषज पाण्डेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, गिरीराज सिंह, महेन्द्र सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button