Breaking News

जिले में 14 लाख क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी, उठाव शुरू

खरीदी केन्द्रों से 66 हजार 424 क्विंटल धान का हुआ उठाव

आनंद गुप्ता संवाददाता

कलेक्टर ने धान के उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुंगेली / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 105 उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर व्यवस्थित रूप से धान खरीदी की जा रही है। सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब तक जिले में 14 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी जा चुकी है, इनमें 08 लाख 16 हजार 34 क्विंटल मोटा, 03 हजार 332 क्विंटल पतला और 05 लाख 90 हजार 327 क्विंटल सरना धान शामिल है। वहीं मिलरों द्वारा धान उठाव भी शुरू कर दिया गया है। अब तक 29 खरीदी केन्द्रों से 66 हजार 424 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है, जो लगातार जारी है।
कलेक्टर राहुल देव ने उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान का तेजी से उठाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, ताकि सभी पंजीकृत किसान सुगमतापूर्वक अपने धान को बेच सकें और केंद्रों में किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने व्यवस्थित रूप से धान खरीदी एवं उठाव हेतु नोडल अधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए कहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध रूप से धान बेचने वाले कोचियों और बिचौलियो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उपार्जन केन्द्रों में पेयजल, छाया सहित किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button