Breaking News

नगर पालिका परिषद मुंगेली में सफाई कर्मचारियों की पुनः नियुक्ति की मांग

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता

मुंगेली। पालिका परिषद मुंगेली के सफाई कर्मचारियों की पुनः नियुक्ति की मांग को लेकर अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार, पूर्व में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को एकतरफा रूप से नगर पालिका अधिकारी द्वारा सेवा से हटा दिया गया था। कर्मचारियों की बहाली के लिए बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद उनकी पुनः नियुक्ति नहीं की गई। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सफाई कर्मियों की बर्खास्तगी के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने आग्रह किया कि इन कर्मचारियों की जल्द से जल्द पुनः बहाली की जाए, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि नगर प्रशासन विभाग को निर्देश दिया जाए कि बर्खास्त किए गए सफाई कर्मचारियों को पुनः कार्य पर रखा जाए।

मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 21.50 करोड़ की मंजूरी की मांग

नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने राज्यपाल को आवेदन सौंपकर नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 21.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति की मांग की है। नगर पालिका क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए यह प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्तावित विकास कार्यों में फ्री ऑक्सीजन कक्ष, तालाब एवं आगर नदी का सौंदर्यीकरण, नदी किनारे चौपाटी निर्माण तथा दूषित जल उपचार संयंत्र की स्थापना शामिल हैं। इन सभी कार्यों के लिए कुल ₹2150.00 लाख (21.50 करोड़ रुपये) की धनराशि की आवश्यकता बताई गई है। अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि विकास कार्यों से शहर की स्वच्छता, पर्यावरण और आधारभूत संरचना में सुधार होगा। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि नगर विकास को ध्यान में रखते हुए इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति शीघ्र प्रदान की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button