हिंदू नव वर्ष पर प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा छग शिक्षक संघ वार्षिक कलेंडर का विमोचन मुंगेली में

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता
मुंगेली / छग शिक्षक संघ शासन द्वारा मान्यताप्राप्त संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय सिंह का आज दिनांक 11/04/25 को मुंगेली प्रवास रहा। मुंगेली जिले के सभी संगठन पदाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ से संजय सिंह का स्वागत किया गया। संगठनात्मक चर्चा के साथ हिंदू नव वर्ष पर शैक्षणिक कलेंडर का विमोचन किया गया। मुंगेली जिले के सभी शिक्षक साथियों के रोजमर्रा आने वाली समस्याओं का समाधान कैसे हो, राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए छात्र हित, शिक्षक हित के लिए कार्य कैसे संपादित हो इस विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया। अल्पकालीन प्रवास में सभी पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए संगठन की आगे की रणनीति से अवगत किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अत्रि प्रताप सिंह, जिला सचिव संदीप पांडे संगठन का विस्तार और आगामी कार्ययोजना से प्रांताध्यक्ष को अवगत कराए। नारायण दास भास्कर संगठन मंत्री,आकाश परिहार, रामपाल सिंह संयोजक अशोक सोनी, शैलेन्द्र राठौर संरक्षक, रघुनाथ सिंह , कमलेश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष, धर्मेश पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष, पवन कश्यप ब्लॉक सचिव, रेखा देवांगन, सृष्टि शर्मा, बसंत पाठक छग शिक्षक संघ के वार्षिक कलेंडर विमोचन में उपस्थित रहे।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह ने राष्ट्र हित ,छात्र हित , शिक्षक हित संगठन का ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों से कार्य करने हेतु आग्रह किए। साथ ही हिन्दू नव वर्ष की सभी साथियों को मंगलमय बधाई देते हुए वार्षिक कलेंडर और शिक्षक संघ के लेटर पैड का विमोचन किए।