शासकीय प्राथमिक शाला पलानसरी में बहुभाषीय समर कैंप का रचनात्मक आयोजन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चित्रकला से जुड़ी भाषाई विविधता

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता
समर कैंप के तीसरे दिन बच्चों ने चित्रों में उतारी भारत की भाषाई संस्कृति
मुंगेली / राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बहुभाषिक शिक्षा को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों को भाषाई विविधता से परिचित कराने हेतु भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला पलानसरी में किया गया। यह शिविर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित समर कैंप के साथ समन्वय में आयोजित किया गया।
इस शिविर का संचालन विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रतिभा मंडलोई, बी.आर.सी. प्रमुख सूर्यकांत उपाध्याय एवं सी.ए.सी. समन्वयक ब्रजेश्वर मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
समर कैंप के तीसरे दिन, दिनांक 28 मई 2025 को चित्रकला गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के अंतर्गत बच्चों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं, संस्कृति, परंपराओं को चित्रों के माध्यम से जीवंत किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और भाषाई समझ का उपयोग करते हुए आकर्षक चित्र बनाए।
शिविर का उद्देश्य न केवल भाषाई ज्ञान को बढ़ावा देना है, बल्कि विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं विविधता के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करना है। इस पहल से बच्चों को विभिन्न भाषाओं और राज्यों की संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं समन्वयकों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने बच्चों के कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रोत्साहित किया।