Breaking News

कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण

आंनद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति मेनका प्रधान,अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
*कलेक्टर ने देशभक्ति के जरिए देश की सेवा के लिए किया प्रेरित*
कलेक्टर ने मनियारी सभाकक्ष में ‘‘संदेशे आते हैं’’ देशभक्ति गीत गाकर अधिकारी-कर्मचारियों को देश की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज देश के वीर शहीद जवानों को याद करने और देश की सेवा के लिए सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लेने का दिन है। हमें शासकीय सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी प्राप्त होता है, उसे निष्ठापूर्वक करना चाहिए और देश की सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी देशभक्ति पूर्ण गीत, शायरी और उद्बोधन प्रस्तुत किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button