Breaking News

ग्राम चलान में मत्स्य पालकों को दिया जा रहा है 10 दिवसीय प्रशिक्षण

आंनद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम चलान में मत्स्य पालकों को 20 सितम्बर तक 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मछली पालन विभाग के सहायक संचालक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मत्स्य निरीक्षक श्रीमति पूजा साहू द्वारा मत्स्य पालकों को बीज उत्पादन, बीज संचयन, परिपूरक आहार तथा नर्सरी मैनेजमेंट एवं उन्नति तकनीकी से मत्स्य पालन कर अधिक तालाबों में मत्स्य पालन कर आय बढ़ाने संबंधी जानकारी दी जा रहा है। साथ ही मत्स्य पालन की उन्नत तकनीक एवं मछलियों में लगने वाले बीमारियों एवं उपचार के संबंध में भी बताया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सहायक मत्स्य अधिकारी भूपेन्द्र चौरिया सहित संबंधित अधिकारी और मत्स्य पालक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button