अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस, पर जिले के सभी बूथों में विशेष अभियान के तहत नवीन सदस्य जोड़े गए
आनंद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/ अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले के आतिथ्य में मनाया गया पं दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस, जिले के सभी बूथों में विशेष अभियान के तहत जोड़े गए नवीन सदस्य।
जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पं दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस जिला भाजपा कार्यालय सहित सभी बूथों में पं दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने पं दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एकात्म मानव वाद के प्रणेता व एक महा मानव तथा महान राष्ट्र भक्त बताया। उनके जन्मदिन पर पार्टी के निर्देशानुसार जिले के सभी 659 बूथों में विशेष सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने नए लोगों को पार्टी की रीति नीति व सिद्धांतो से अवगत कराते हुए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए विकासपरक व संस्कृति एवं परम्परा तथा जन आस्था के अनुरूप हुए कार्यों जिनमें श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक का खात्मा, सड़क स्वास्थ्य शिक्षा आदि सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास होने से विश्व मे भारत का बढ़ता मान सम्मान आदि राष्ट्रवादी कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से लगातार जुड़ रहें हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, पूर्व सांसद लखनलाल साहू,विनय पाण्डेय,सुनील पाठक, दीनानाथ केशरवानी,राणाप्रताप सिंह,कोटूमल दादवानी, मिट्ठूलाल यादव,गणेश बाजपेयी,अमितेश आर्य आदि उपस्थित रहे। ऐसे ही जिले के सभी बूथों में पं दीनदयाल उपाध्याय जन्मदिवस मनाया गया।