Breaking News

धान खरीदी: 09 हजार 559 किसानों को 92 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान

आनंद गुप्ता संवाददाता

धान खरीदी: 09 हजार 559 किसानों को 92 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान

मुंगेली / खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 105 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्थित रूप से जारी है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, उपार्जन केन्द्रों का लगातार मॉनिटरिंग करने और कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 05 लाख 80 हजार 305 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वहीं जिला सहकारी बैंक के माध्यम से 09 हजार 559 किसानों को 92 करोड़ 66 लाख 53 हजार रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

वनांचल क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में हो रही सुविधा

शासन-प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में की गई व्यवस्था से वनांचल क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में सुविधा हो रही है। उन्हें आसानी से टोकन मिल रहा है। इससे पंजीकृत सभी बैगा किसानों में भी खुशी की लहर है। छपरवा खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसान जोसेफ केरकेट्टा ने बताया कि वे 34 क्विंटल धान विक्रय करने आए है। खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था है, ऑनलाईन टोकन कट रहा है। धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। बता दें कि खुड़िया समिति अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र में छपरवा में कुल 327 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 14 किसानों ने धान विक्रय किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button