Breaking News

बिलासपुर संभाग स्तरीय बैठक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में सम्पन्न

आनंद गुप्ता संवाददाता

मुंगेली/ भाजपा की बिलासपुर संभाग स्तरीय बैठक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ली। जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन व विधायक एवं जिलाध्यक्ष गण उपस्थित रहे।
जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के जिलाध्यक्ष व विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायकों की बैठक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने ली। उन्होंने भाजपा सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों के साथ ही विधायकों के क्षेत्र में किए गए विकास कार्य तथा संगठन चुनाव आदि विषयों पर उपस्थित विधायकों व जिला अध्यक्षों से फीडबैक लेकर उनका मार्गदर्शन किया। संभागीय बैठक में प्रमुख रूप से जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन,बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक,मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले,तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची,संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव,मुंगेली जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,बिलासपुर जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत,राजीव सिंह,गुलाब चंदेल,कृष्णकांत चंद्रा, सुभाष जालान,कन्हैया राठौर उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button