किसानों के विभिन्न मुद्दों को त्वरित समाधान करने भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष ने मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के नाम कलेक्टर को दिए ज्ञापन

आनंद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली / भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद साहू और ब्लॉक अध्यक्ष धनीराम साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान हित को लेकर निरंतर प्रयासरत रहता है एवं समय समय पर किसानों के मुद्दों को आंदोलन एवं ज्ञापनों के माध्यम से सरकार के समक्ष उठाते आ रहे है भारतीय किसान संघ किसानों के सात प्रमुख विषयों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा रहे है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन पर संज्ञान में लेते हुए इन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए निराकरण करें।
सात प्रमुख मांगे
* गौ वंदन योजना लागू की जाए तथा गौ माता के पोषण संरक्षण व संवर्धन एवं जहर मुक्त गौ आधारित जैविक खेती को बढ़ावा दी जाए तथा गौ माता को पुनः घरों में प्रतिस्थापित करने हेतु प्रत्येक गौ पालकों को 1000 रु. प्रति गाय, प्रतिमाह अनुदान दिया जाए।
* धान पर प्रतिवर्ष 3100 रू की राशि में केंद्र द्वारा समर्थन मूल्य में बढ़ाई गई राशि को जोड़कर किसानों को दी जाए।
* पूर्ववर्ती सरकार की किसान न्याय योजना की लंबित चौथी किश्त की राशि को किसानों को तत्काल भुगतान की जाए।
* वर्तमान वर्ष 2024/25 धान खरीदी केंद्रों में किसानों से 41.700 किग्रा. धान तौल कराया जा रहा है जो अनुचित एवं नियम विरुद्ध है आपके द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि धान खरीदी केंद्रों में 40.700 किग्रा की मात्रा में धान खरीदी की जाए।
* मुंगेली विकासखंड धान उपार्जन केंद्र भालापुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा खोली जाए।
* नवागढ़ राज्यमार्ग गाड़ामोड़ व्हाया मानिकपुर नारायणपुर,भालापुर, दुल्लापुर,से दामापुर होते हुए कवर्धा (कबीरधाम) तक राज्यमार्ग में शामिल किया जाए।
* शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को पीएमश्री योजना में शामिल किया जाए,जिससे गांव के गरीब मजदूर किसान तथा प्रत्येक वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।