Breaking News

जिला कलेक्टोरेट के 19 दिसंबर को किया जाएगा वार्डाे के आरक्षण की कार्यवाही

नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण हेतु समय-सारणी निर्धारित

आनंद गुप्ता संवाददाता

मुंगेली / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण हेतु समय-सारणी जारी किया है। जिले के सभी नगरीय निकायों, जिसमें नगर पालिका परिषद मुंगेली, नगर पालिका परिषद लोरमी, नगर पंचायत सरगांव, नगर पंचायत पथरिया, नगर पंचायत जरहागांव और नगर पंचायत बरेला के वार्डाें का आरक्षण छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) 1994 के प्रावधानों के तहत 19 दिसंबर को जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में संपन्न कराया जाना है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि 19 दिसंबर को नगर पालिका परिषद मुंगेली के वार्डाें का आरक्षण के लिए समय दोपहर 10.30 बजे से 12.30 तक निर्धारित किया गया है। इसी तरह नगर पालिका परिषद लोरमी के वार्डाें के लिए समय दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक, नगर पंचायत पथरिया के लिए दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक, नगर पंचायत सरगांव के लिए समय दोपहर 02.30 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक, नगर पंचायत बरेला के वार्डाें के लिए समय दोपहर 03.30 बजे से दोपहर 04.30 बजे तक और नगर पंचायत जरहागांव के वार्डाें का आरक्षण के लिए समय शाम 04.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने जिले के सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों को 19 दिसंबर को जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button