Breaking News

दुर्ग में 6 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत के विरोध में पुतला दहन

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता 

मुंगेली –दुर्ग शहर में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हृदय विदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैंज के निर्देश पर मुंगेली जिले में भी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनश्याम वर्मा के आह्वान पर पड़ाव चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

     

        प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन की विफलता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और प्रदेश में महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं।
गौरतलब हो कि बीते दिनों दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना अंतर्गत ओम नगर में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर पुरे प्रदेश भर में विरोध किया जा रहा है। प्रदेश में बढते आपराधिक मामलो की गूंज सदन में भी उठ चुकी है।

        कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं दी जाती और सरकार जिम्मेदारी नहीं लेती,तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा,चंद्रभान बारमते,संजीत बनर्जी, श्याम जायसवाल, दिलीप बंजारा, जैतराम खाण्डे,नरेश पाटले,कौशल सिंह क्षत्रिय,अभिलाश सिंह,संजय चंदेल, राजा सिंह ठाकुर,श्री ठाकुर,उर्मिला यादव,मंजू शर्मा,जाहिदा बेगम,नूरजहां,संतोषी मोना नागरे,राजेन्द्र यादव,नौसाद खान,रामकुमार साहू, भूपेन्द्र साहू, इंद्रजीत कुरें, सूरज यादव, अजय साहू, नामदेव बंजारा, दादू मल्हा, मुकेश पाण्डेय, नंद कुमार साहू, अनीस मसीह,विकास खांडेकर, विष्णु खाण्डे,विष्णु जायसवाल, रूपदास चर्तुवेदी, महेन्द्र यादव, राजाराम साहू, सम्मन दीप वर्मा, सूरज, रामजी धुरव, रवि कौसले, आरीफ खोखर, अरूण कुलमित्र, बशीर खान, दर्गेश साहू उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी नवनीत शुक्ला ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button