Breaking News

गोंडवाना पार्टी का विस्तार तेज, मुंगेली की कमान सुभाष राजाशाह को

संगठन को मिलेगा नया बल, सुभाष राजाशाह बने गोंगपा के जिला अध्यक्ष

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता

युवा नेतृत्व को बढ़ावा, गोंगपा ने राजाशाह को सौंपी मुंगेली की कमान

मुंगेली / गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने संगठन को मजबूत करते हुए सुभाष राजाशाह को मुंगेली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे पूर्व में गोंगपा युवा मोर्चा के मुंगेली जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में संगठन को सक्रिय रूप से मजबूत किया था। उनकी कार्यशैली, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बधाई देने वालों में प्रभु जगत, द्विजेन्द्र मारको, गणेश यादव, जीतू मरकाम, पोखराज जगत, भुवनश्याम, दिनेश शाह, तेजराम ध्रुव, मानस निषाद व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि सुभाष राजाशाह के नेतृत्व में गोंगपा को जिले में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button