Breaking News

जिले में अब तक 03 लाख 44 हजार 915 क्विंटल धान की खरीदी

आगर के मंझधार
मुंगेली /मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु धान खरीदी की शुरुआत 14 नवम्बर से हो चुकी है और यह 31 जनवरी तक चलेगी। जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। अब तक 03 लाख 44 हजार 915 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, इसमें 02 लाख 45 हजार 514 क्विंटल मोटा, 1192.40 पतला और 98 हजार 208 क्विंटल सरना धान शामिल है। किसान उत्साहपूर्वक उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे हैं। कलेक्टर  राहुल देव के मार्गदर्शन में उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, प्रसाधन, सीसीटीवी कैमरे सहित सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारियों के द्वारा धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्रों का जायजा लेकर कोचियों-बिचौलियों पर निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button